नई दिल्ली। अनुच्छेद 370 हटाने के चार साल बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार द्वारा लिया गया फैसला बरकरार रहेगा।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पाँच जजों की बेंच ने सर्वसम्मति से जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाना वैध माना है।



